वृद्धों का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद है–जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता

इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने दीपावली के उपलक्ष्य में आज श्रीविष्णु हरिपुरम कॉलोनी मेहरा फाटक में संचालित सरोज वृद्धाश्रम,इटावा में रहने वाले विभिन्न वृद्धजनों को वस्त्र वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपनी पार्टी पदाधिकारियों के साथ वृद्धाश्रम में महिला/पुरुष बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि,समाज में वृद्धों का आशीर्वाद ही ईश्वर का साक्षात आशीर्वाद भी होता है अतः जब भी आपको मौका मिले इनकी सेवा करते रहना चाहिए। इस आश्रम की शानदार व्यवस्थाएं और बुजुर्गों की देखभाल देखकर मैं बेहद ही प्रभावित हूं यहां रह रहे सभी बुजुर्गो को सभी महत्वपूर्ण जरूरी सुविधाएं संस्था की ओर से नि:शुल्क प्रदान की जा रही है जो कि,बेहद ही प्रशंसनीय है संस्था इस पुनीत कार्य के लिए बधाई की पात्र है उन्होंने आम जनता से भी वृद्धआश्रम को सहयोग करने की बात कही।

दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ,भाजपा जिला मंत्री प्रशान्त राव चौबे, बीजेपी नेता शीपू चौधरी एडवोकेट,बासु चौधरी,भाजपा नेता अंशुल दुबे, इरशाद उर्फ टिंकू,सुमित जोशी सहित योग प्रशिक्षक डॉ आशीष त्रिपाठी,डॉ पीयूष दीक्षित ,आश्रम मैनेजर आशीष यादव,औसान सिंह, निशी यादव,के डी यादव, रजनी,पुष्पा,एएनएम अर्चना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *