हर्ष चौधरी को आजाद समाज पार्टी का कानपुर मंडल संयोजक नियुक्त किया गया

इटावा।आजाद समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव ने इटावा के युवा नेता हर्ष चौधरी को कानपुर मंडल का संयोजक नियुक्त किया है। हर्ष चौधरी को साथ ही पाल बघेल भाईचारा कमेटी का संयोजक भी बनाया गया है। इटावा में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे चौधरी ने समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी कर्मठता और लगन को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव ने कहा कि हर्ष चौधरी एक समर्पित युवा नेता हैं। वे समाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्ष चौधरी आजाद समाज पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जाटव ने नई जिम्मेदारी के लिए हर्ष चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *