जसवन्तनगर,इटावा।
जसवन्तनगर में शुक्रवार को यहाँ मिडिल स्कूल परिसर में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए नवस्थापित ‘सहज अध्ययन केन्द्र’ का मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार,विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षकों की उपस्थिति में मंत्रोउच्चारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अध्ययन केंद्र में मूकबधिर, दृष्टिबाधित,मानसिक मंदित,शारीरिक रूप से असमर्थ और आटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए न सिर्फ विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण की सुविधा मिलेंगी,बल्कि उनके अभिभावकों के लिए काउंसलिंग और मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सुगमता से शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है।सहज अध्ययन केन्द्र में ब्रेल पुस्तकें,श्रव्य सामग्री,सरल भाषा में पाठ्य सामग्री,रैम्प और सहायक उपकरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।यह केन्द्र केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि समावेशी समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इससे दिव्यांगजनों को समान अवसर देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने बताया इस पहल से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। यह केन्द्र उनके अभिभावकों को भी भावनात्मक रूप से संबल प्रदान करेगा। बीईओ गिरीश कुमार ने जानकारी दी कि यहां बच्चों को विशेष शिक्षा,दैनिक जीवन की गतिविधियाँ,व्यवहार सुधार,गेट ट्रेनिंग और पेरेंट काउंसलिंग जैसी सेवाएं भी दी जाएंगी।
सहज अध्ययन केंद्र” का एसडीएम ने किया शुभारंभ
