भरथना,इटावा। समाजवादी पार्टी और पार्टी के संस्थापक संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रहे क्षेत्र के ग्राम हथनौली निवासी सपा नेता रामनाथ यादव उर्फ पंथ जी का बीती देर शाम निधन हो गया।
श्री पंथ जी 92 वर्ष के थे,उनके निधन की खबर मिलते ही सपा नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ता शोक में डूब गए।
सपा नेता के निधन की सुना पर दुख व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व मंत्री श्री कृष्ण यादव,अशोक यादव,विनोद यादव कक्का,प्रदीप यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सपा की ज्योति जलाने वाले सपा नेता रामनाथ पंथ जी सपा संरक्षक नेताजी के बड़े मुरीद थे।
उन्होंने बताया कि रामनाथ यादव पंथ जी भूमि विकास बैंक भरथना के तीन वार अध्यक्ष रहे,सबसे पहले वर्ष (1984) अध्यक्ष बने। जिसके बाद (1980)
क्रय विक्रय संघ भरथना के अध्यक्ष रहे,वहीं वर्ष (1978) में किसान सरकारी समिति भरथना के अध्यक्ष रहे,इसके अलावा बर्ष (1988 से 1989) तक
डीसीएफसी इटावा के डायरेक्टर रहे।
सपा नेता रामनाथ यादव पंथजी के दुखद निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, अशोक यादव,विनोद यादव कक्का,सांसद जितेंद्र दोहरे,दिवियापुर विधायक प्रदीप यादव,भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू,ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,सुरेंद्र सिंह यादव बाबूजी,एड. सत्यप्रकाश यादव राजा,सिग्रेश यादव, श्री निवेश यादव आदि नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।