(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को दबोच लिया। सभी को मा0 न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य वांछितों में हड़कंप मच गया है।
निरीक्षक रामसहाय सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में पहला जयवीर पुत्र बाबूराम (उम्र 35) निवासी शहजहांपुर है, जो धारा 135 विद्युत अधिनियम के मामले में वांछित था। यह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश आवकारी अधिनियम) इटावा में केस संख्या 77/2022, अपराध संख्या 461/2019 में पेश हुआ। इसकी अगली पेशी 11 सितंबर 2025 को है।दूसरा आरोपी जनमेद सिंह यादव पुत्र रामस्वरूप यादव (उम्र 55) निवासी ग्राम रुकनपुरा, जसवंतनगर पर धारा 323, 504, 506 IPC के तहत मामला दर्ज है। यह मुकदमा संख्या 30/009, अपराध संख्या 40/2008 में वांछित था। पुलिस ने इसे ACJM-II न्यायालय इटावा में पेश किया, जहां इसकी पेशी 1 अगस्त 2025 तय की गई।
तीसरे आरोपी नीरज कुमार पुत्र रामसनेही (उम्र 42) निवासी ग्राम सिंघावली पर धारा 279, 427, 338 IPC के तहत मामला दर्ज है। यह मुकदमा संख्या 227/2023, अपराध संख्या 57/2022 में वांछित था। इसे भी ACJM-II न्यायालय में पेश किया गया। पेशी की अगली तारीख 15 सितंबर 2025 तय हुई।
चौथा आरोपी अर्जुन पुत्र रागी (उम्र 22) निवासी नदी का पुल लोहा मंडी पर धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा संख्या 250/2021, अपराध संख्या 181/2021 में वांछित था। आरोपी को ACJM-II न्यायालय में पेश किया गया। पेशी की तारीख 4 अगस्त 2025 तय की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे वांछितों के खिलाफ दबिश जारी रहेगी।