इटावा। शहर के चौगुर्जी स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में नीव फाउंडेशन संस्थान का शुभारंभ प्रभु मनु दास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभु मनु दास जी महाराज और कार्यक्रम में शामिल शिक्षाविदों ADIOS डॉ मुकेश चंद्र यादव, डॉ कैलाश चंद्र यादव
डॉ. शैलेंद्र शर्मा,डॉ आर के अग्रवाल,डॉ कुश चतुर्वेदी, देवेंद्र सक्सेना,ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का ज्ञान भी विद्यार्थियों को दिया जाना चाहिए, जिससे वे एक अच्छे नागरिक बन सकें।

संस्थान के संचालकों ने बताया कि अब एक ही छत के नीचे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 6 से 12 तक सभी विषयों की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET एवं JEE की तैयारी भी कराई जाएगी, जिससे छात्रों को कोटा और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस अवसर पर अनुभवी शिक्षकों आनंद मित्तल एवं पवन त्रिवेदी के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया गया। बताया गया कि इनके निर्देशन में पढ़ने वाले छात्र प्रतिवर्ष उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते रहे हैं और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसकी मजबूत नींव पर निर्भर करती है। नीव फाउंडेशन संस्थान विद्यार्थियों को सभी विषयों में सुदृढ़ आधार प्रदान करने का कार्य करेगा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि शिक्षक का कर्तव्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें विद्यार्थियों को सही दिशा-निर्देशन भी देना चाहिए। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना उच्च शिक्षा की राह कठिन हो जाती है, इसलिए उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र शर्मा,पवन यादव,शरद बाजपेई,नमिता तिवारी, अनुज वर्मा, रश्मी यादव विनीता टंडन अनीता सक्सेना, आदर्श तिवारी,डॉ.आशीष दीक्षित,आकाशदीप जैन, मनु गुप्ता,हरिओम गुप्ता,डॉ शिव ओम वर्मा,हरित अतुल वशिष्ठ ,गौरव सोनी अतुल वी एन चतुर्वेदी, राजेन्द्र भसीन संतोष पाठक सहित शहर के अनेक शिक्षाविद, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
