इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की एक आवश्यक बैठक डमरू रेस्टोरेंट बहेड़ा रोड महेवा में संपन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अरविंद तिवारी ने की तथा संचालन प्रदेश महामन्त्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया । परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि संगठन को सक्रियता प्रदान करने के लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय लोगों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी ।जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी अन्नू ने कहा कि संगठन के प्रचार व प्रसार के लिए गाँव स्तर से लोगों को जोडा जायेगा । बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी । बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरि प्रकाश चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री रोहित चौधरी, जिला महामन्त्री राज तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला, प्रवीन तिवारी आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, सक्रिय लोगों को ही जिम्मेदारी दी जायेगी: डॉ.सुशील सम्राट
