खनन माफियाओं से साढ़े 5 लाख का चालान बसूला

बढ़पुरा,इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहन संचालन पर रोक लगाने के लिए शनिवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए चंबल पुल पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में एआरटीओ टीम,खनन विभाग,सीओ आयुषी सिंह तथा बढ़पुरा और पछायगांव पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।इस अभियान से खनन माफिया में खलबली मची रही। चंबल पुल पर सुबह से दोपहर तक चली इस चेकिंग के दौरान कई वाहनों के कागज़ात और भार की जांच की गई। जांच में दो डंपर ओवरलोड और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने इन डंपरों पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये का चालान भी लगाया। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा। ओवरलोड वाहन जहां सड़क सुरक्षा को खतरा पैदा करते हैं, वहीं सरकारी राजस्व की भी बड़ी हानि करते हैं। इसलिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।संयुक्त टीम ने चेतावनी दी कि बिना परमिट व नियमों का पालन किए खनन सामग्री का परिवहन करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को दस्तावेज पूरे रखने और निर्धारित भार सीमा में वाहन चलाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *