एस आई आर मैपिंग प्रक्रिया का डीएम ने किया निरीक्षण

इटावा, 23 फरवरी 2026। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एरर से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करने तथा उनकी सुनवाई की प्रक्रिया के निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कम्पोजिट विद्यालय, लाखापुर कटरा, विकास खण्ड बसरेहर, जनपद इटावा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा ए0ई0आए0ओ0 को निर्देश दिए कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं की समयबद्ध एवं निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजित कैंपों में उपस्थित होकर अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कराएं, ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।
इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *