तहसील बार एसोसिएशन जसवंतनगर में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर होगा चुनाव

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता चुनाव एल्डर्स कमेटी जसवंतनगर की बैठक संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित अधिवक्ताओं की सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता शुल्क के संग्रह एवं अधिवक्ताओं की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह को सौंपी गई है। वह तहसील जसवंतनगर के सभी अधिवक्ताओं की सूची तैयार कर शुल्क एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही एल्डर्स कमेटी के सहयोग हेतु अधिवक्ता रविंद्र बाबू त्रिपाठी एवं रवि दीक्षित को नियुक्त किया गया है।
बैठक में महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। इन पदों के लिए नामांकन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि नामांकन पत्रों की बिक्री 30 मार्च 2026 तक की जाएगी। अन्य कार्यकारिणी का गठन बाद में किया जाएगा।
उक्त निर्णयों के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त कर दी गई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं यशपाल सिंह, रामाधार सिंह कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी, सुरेंद्र बाबू, शैलेंद्र कुमार, सविता, रवि प्रताप सिंह, राजा बाबू तिवारी, राम शंकर, आलोक, संदीप वर्मा, शामिल सक्सेना, संजीव यादव एवं मणि शंकर गुप्ता ने अपने हस्ताक्षर कर प्रस्तावों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *