इटावा में कल मंचित होगा नाटक ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’

इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को समर्पित विशेष नाटक ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ का मंचन रविवार, 25 जनवरी को होने जा रहा है। संस्कार भारती इटावा द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में सायंकाल 04:00 बजे से प्रारंभ होगा।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. इन्द्रेश कुमार होंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में संघ की वैचारिक यात्रा और संघर्षों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

​कार्यक्रम संयोजक व जनता कॉलेज बकेवर के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि यह नाटक संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों— डॉ. हेडगेवार जी, श्री गुरुजी (गोलवलकर) और बालासाहेब देवरस —के जीवन, उनके त्याग और संगठन के विस्तार की कहानी है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को संघ की 100 वर्षों की संघर्ष यात्रा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से परिचित कराना है।

​संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी ने जानकारी दी कि नाटक में

​डॉ. हेडगेवार की राष्ट्रसेवा और गांधीजी से उनकी मुलाकात।

​संघ की स्थापना और गुरुजी का व्यापक प्रवास।

​आपातकाल का कठिन दौर और राम जन्मभूमि आंदोलन जैसे ऐतिहासिक पड़ाव।

​इस नाटक का लेखन श्रीधर गाडगे ने किया है और निर्देशन संजय पेंडसे द्वारा किया गया है। मंचन के लिए नागपुर के विशेष कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

​विभाग प्रचारक यशवीर ने कहा कि यह प्रस्तुति केवल एक नाटक नहीं, बल्कि संघ की वैचारिक परंपरा और सामाजिक समरसता का जीवंत चित्रण है। कार्यक्रम सह-संयोजक नमिता तिवारी ने शहर के प्रबुद्धजनों और युवाओं से इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *