आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव को सौंप गई अहम जिम्मेदारी

इटावा। जनपद के डॉ. भीमराव अंबेडकर बुद्ध बिहार में एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जहां बलवीर सिंह जाटव को आजाद समाज पार्टी कांशीराम का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यभार संभाला। अपने संबोधन में उन्होंने भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ का आभार व्यक्त किया। उन्हें प्रदेश सचिव के साथ-साथ कानपुर मंडल का प्रभारी भी बनाया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल संयोजक और जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम, भीम आर्मी जिला संयोजक गौरव गौतम, जिला प्रभारी विनय यादव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस नियुक्ति से पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस दौरान उपस्थित रहे मंडल संयोजक जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम, भीम आर्मी जिला संयोजक गौरव गौतम, जिला प्रभारी विनय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष चौधरी, पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोहित गौतम, पूर्व प्रधान लाल सिंह जाटव, धर्मवीर दिवाकर, सुंदरम बौद्ध, ब्लॉक संयोजक सिद्धार्थ गौतम, इमरान खान, गोविंद जाटव, ब्लॉक संयोजक हरिशचंद्र जाटव पंकज शाक्य, सी पी सिंह, विजय कुमार यादव, अर्जुन दिवाकर आदि लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *