ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान की मृत्यु, घर में कोहराम मचा

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। ट्यूबवेल पर सिंचाई के लिए गए किसान को विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई। मृतक किसान का नाम कप्तान सिंह था। रायनगर गांव के मृतक किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया गया है कि रायनगर गांव के किसान 45 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र स्वर्गीय जोर सिंह यादव जो आरआरसी सेंटर के निकट स्थित अपने ट्यूबवेल पर गए थे जहां अपने खेत में धान की रोपाई से पूर्व खेत में पानी भरना था। ट्यूबवेल पर अचानक किसी तरह उन्हें विद्युत करंट लग गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। मृतक की वृद्ध मां किताब श्री व पत्नी प्रभाषा देवी पुत्र अंकित व मोहित पुत्री लवी व मोहिनी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *