इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में आज नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री भारत सरकार को द्वारा जितेंद्र दोहरे सांसद इटावा को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमे करोड़ों छोटे व्यापारियों, फुटकर दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों तथा पारंपरिक बाजारों से जुड़े लोगों की ओर से आपका ध्यान एक अत्यंत गंभीर विषय की ओर आकर्षित करना चाहता है।
वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित एवं असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Competition Act 2002 की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौते एवं प्रभुत्व के दुरुपयोग पर प्रतिबंध है, किंतु व्यवहार में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा भारी छूट (डिस्काउंट), चयनात्मक विक्रेताओं को प्राथमिकता तथा एल्गोरिदम आधारित मूल्य निर्धारण से असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हो रही है।
FDI नीति के अनुसार ई-कॉमर्स में 100% FDI केवल Marketplace Model में अनुमन्य है, जबकि Inventory Based Model प्रतिबंधित है, फिर भी कई प्लेटफॉर्म अप्रत्यक्ष रूप से इन्वेंट्री मॉडल अपना रहे हैं।
Consumer Protection E-Commerce Rules 2020 के अनुसार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाएं, किंतु निजी लेबल एवं पसंदीदा विक्रेताओं को अनुचित लाभ दिए जा रहे हैं।
विदेशी पूंजी के बल पर अत्यधिक छूट एवं घाटे में बिक्री (Predatory Pricing) से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित हो रही है।
अतः निवेदन है कि –
वाणिज्य मंत्रालय, DPIIT, CCI एवं उपभोक्ता मंत्रालय के मध्य एक संयुक्त नियामक तंत्र (Joint Regulatory Mechanism) का गठन किया जाए।
मूल्य निर्धारण नीतियों पर CCI द्वारा निगरानी एवं पूर्व स्वीकृति व्यवस्था लागू की जाए।
पंजीकृत छोटे व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आपदा राहत सहायता प्रदान की जाए।
महादय, यदि समय रहते इस विषय पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो देश का पारंपरिक व्यापार एवं स्वरोजगार गंभीर संकट में आ जाएगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में सरकार “वोकल फॉर लोकल” की भावना के अनुरूप आवश्यक कदम अवश्य उठाएगी।
इस ज्ञापन को प्रस्तुत करते समय प्रमुख व्यापारियों में जिला के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, संतोष सोनी , लाइन पार अध्यक्ष शिव शरण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, गिरिजा शंकर गुप्ता , कपिल गुप्ता, रिंकू यादव, गुड्डी वाजपेजी, अरुण मिश्रा, आनंद पोरवाल, राधा कृष्ण सर्राफ, सुशील यादव, संजीव राजपूत, तेजपाल राजपूत इत्यादि लोग मौजूद रहे।
ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से संकट में पारंपरिक व्यापार, व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
