इटावा। यश इंटरनेशनल स्कूल, विजयपुरा, कचौरा रोड, इटावा में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक श्री हर्षवर्द्धन सिंह भदौरिया एवं प्रधानाध्यापक श्री प्रदीप चंद्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इसके उपरांत छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट एवं फ्रीडम फाइटर परेड प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्वच्छता अभियान पर आधारित प्रस्तुति, “फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी”, राजस्थानी फोक डांस तथा वृद्धाश्रम पर आधारित भावनात्मक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री हर्षवर्द्धन सिंह भदौरिया ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। उन्होंने छात्रों से संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व—को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
प्रधानाध्यापक श्री प्रदीप चंद्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एवं हम कुछ एस करें की देश को हम पर भी गर्व हो।
कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों के साथ उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह भदौरिया,शिवदुलारे चौधरी, गोविंद सिंह, राकेश पाठक, हरनाम सिंह तोमर, प्रशांत सिंह भदौरिया, विवेकवर्धन सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संचालन में मुख्य रूप से सनी यादव, ध्रुव कुमार, फरहान अंसारी, अजय प्रताप, संदीप सिंह एवं ओमकान्त त्रिपाठी, अभिमन्यु पटेल, राघवेंद्र कुमार, वैभव दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।
