भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के बकेवर भरथना मार्ग स्थित ग्राम कुंअरा में मंगलवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश के बीच दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे खड़े सीमेंटेड विद्युत पोलो पर रखे दो विद्युत ट्रांसफार्मरों में एक ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर ट्रांसफार्मर और विद्युत केविल समेत विद्युत पोलों को धराशाई कर दिया,साथ ही ट्रक चालक बड़े हादसा को अंजाम देकर मय ट्रक के मौके से भाग जाने में सफल हो गया। हादसा को देख कर आसपास व्यापारी दुकानदार और राहगीरों में भगदड़ के साथ चीख पुकार मच गई। हालांकि उक्त घटना के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया और जनहानि टल गई।
घटना की सूचना पर भरथना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए विद्युत व्यवस्था को अस्थाई रूप से चालू कर विद्युत उपभोक्ताओं को राहत दिलाई है वहीं घटना को अंजाम देने वाले ट्रक और उसके चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
दो ट्रांसफार्मर रखे विद्युत दो पोल हुए धराशाई:बड़ा हादसा टला
