कलेक्ट्रेट के नक्शा ऑफिस को कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई चलाता नजर आया

इटावा। कलेक्ट्रेट मुख्यालय स्थित विनियमित क्षेत्र (नक्शा विभाग) कार्यालय में संविदा कर्मी प्राइवेट युवक के स्थान पर उसका छोटा भाई सरकारी कार्य करते हुए पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक कार्यालय कक्ष में बैठकर विभागीय पत्रावलियों पर कार्य कर रहा था, जिसका वीडियो/फोटो भी सामने आया है।


मीडिया द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने अपना नाम अमरजीत बताया और कहा कि उसे कार्यालय में बैठने की अनुमति विभाग के जेई साहब द्वारा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, नक्शा विभाग में तैनात संविदा कर्मी सरजीत कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) उसका बड़ा भाई है। चर्चा है कि विभाग की कई महत्वपूर्ण पत्रावलियों का रखरखाव भी उसी प्राइवेट युवक के माध्यम से कराया जा रहा है।किसी भी कार्य कराने के लिए फीस का लेनदेन भी प्राइवेट कर्मचारी द्वारा ही किया जा रहा है।आखिर ये सब क्या हो रहा ये बड़ा सवाल है?
बताया जाता है कि विनियमित क्षेत्र कार्यालय जनपद के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की निगरानी में संचालित होता है। इसके बावजूद विभाग में प्राइवेट व्यक्ति की सक्रियता कई सवाल खड़े कर रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में कई वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं, ऐसे में नक्शा विभाग जैसे महत्वपूर्ण शाखा में बाहरी व्यक्ति द्वारा कार्य किए जाने की चर्चा प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगा रही है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि विभाग में तैनात संविदा कर्मी पर उच्च अधिकारियों की विशेष मेहरबानी होने के कारण ही यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में जांच कर कोई कार्रवाई करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *