दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटावा कन्नौज हाईवे विधूना मार्ग स्थित रविवार की दोपहर पौने 3 बजे मिलन वाटिका के सामने दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए,जबकि दूसरी बाइक चालक भी अंदरूनी चोट लगने से कुछ देर के लिए अचेत हो गया। हालांकि दुर्घटना मिलन वाटिका में लगे सीसीटीवी कैमरे में लाइव कैद हो गई।
बाइक सवार अवधेश कश्यप 35 वर्ष पुत्र रामपाल कश्यप निवासी ग्राम मोढी अपने साथी आशीष यादव 25 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र यादव निवासी ग्राम नगला महिपालपुर भरथना जनपद औरैया के पाता गैस प्लान्ट में ड्यूटी करके अपनी बाइक से घर लौट रहे थे,जैसे ही वे उक्त घटना स्थल पर पहुंचे इसी बीच सामने से आई दूसरी बाइक के नवयुवक चालक अंकित शाक्य 18 वर्ष पुत्र विनोद शाक्य ने अचानक अपनी बाइक मिलन वाटिका की ओर मोड दी जिसपर सामने से अपनी रफ्तार से आ रही अवधेश की बाइक तेज स्पीट से टकरा गई,और अवधेश और उसका साथी आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गए और दूसरी बाइक चालक नवयुवक अंकित शाक्य अंदरूनी चोट लगने से अचेत हो गया।
दुर्घटना को देख आस पास के राहगीरों ने घायलों को भरथना चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख अवधेश और आशीष को सेंफई पीजीआई रेफर कर दिया है।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *