एसएमजीआई की फार्मेसी परीक्षा में तनुज बने टॉपर

इटावा । सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स इटावा में अध्ययनरत् बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने एक पुनः शानदार परिणाम से अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्था के डायरेक्टर डा उमा शंकर शर्मा ने बताया कि एकेटीयू लखनऊ द्वारा घोषित बी फार्म प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है।

बी फार्म प्रथम सेमेस्टर में तनुज तिवारी ने 84.14 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नव्या गुप्ता ने 80.41 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, सौम्या ने 78.48 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, रिया सक्सेना ने 77.93 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, अनमोल तिवारी एवं विशाल बाबू ने 77.60 प्रतिशत अंकों के साथ स्थान पंचम्, रुद्र प्रताप सिंह ने 77.38 प्रतिशत अंकों के साथ षष्ठम् एवं यशिका यादव ने 76.97 प्रतिशत अंकों के साथ सप्तम् स्थान प्राप्त किया।

सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा विवेक यादव ने संस्था के इस शानदार परिणाम के लिए डायरेक्टर डा उमाशंकर शर्मा व समस्त स्टाफ को बधाई देकर सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *