इटावा। शहर के मैनपुरी फाटक स्थित अड्डा जालिम में श्री गमा देवी मंदिर युवा मंडल समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में जनपद के लोकप्रिय समाजसेवी राजू गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

गुप्ता ने गणेश महोत्सव के पंडाल में पहुँचकर भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, पूजन किया, और फल-मिष्ठान का भोग लगाया। उन्होंने गणेश वंदना और आरती भी की। इसके साथ ही, उन्होंने श्री गमा देवी मंदिर में जाकर माता की आरती में भी हिस्सा लिया।

मंच से अपने संबोधन में राजू गुप्ता ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए युवा मंडल समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अड्डा जालिम के निवासियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी असहाय या गरीब व्यक्ति को मदद की ज़रूरत पड़ने पर वह उसे पूरा करने को अपना सौभाग्य मानेंगे।

इस अवसर पर, श्री गमा देवी युवा मंडल समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि राजू गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान, कार्यक्रम में समाजसेवी नरेंद्र पाल, गोलू ठाकुर, कपिल ठाकुर, सोनू यादव पहलवान, समिति के अध्यक्ष गौरव कश्यप, सभासद कन्हैया लाल कुशवाह, सचिन कुशवाह, कल्लू, विकास कुशवाह, और आकाश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
