मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 जोड़ों की शादी करायी गयी

इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कराया गया, जिसमें कुल 122 जोड़ों की शादी करायी गयी जिसमें से 01 मुस्लिम जोड़ा शामिल था सभी जोड़ों की कन्याओ ने अपने अपने वर को मालायें पहनाई, मुस्लिम कन्याओं का मौलिवियों द्वारा मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार एवं हिन्दू कन्याओ का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्में अदा कर करायी गयी।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती सरिता भदौरिया ने सभी वर, बधुओ को आशीर्वाद देेते हुए कहा कि सभी जोड़े सलामत रहे आगे आने वाला आप सबका जीवन सुखमय हो यही कामना है। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंध रहे हैं पत्नी पति का, पति पत्नी का सम्मान करें, घर के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें जब आप एक दूसरे का सम्मान करेंगे तो समाज में आपका भी सम्मान होगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, निर्धन, परिवारो की पुत्रियों की शादी कराने का लिया गया निर्णय बहुत ही सराहनीय है। ऐसी कन्याओं की शादी कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयेाजित किये जा रहे है ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सामाजिक गतिशीलता लाना है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जो लोग ऋण लेकर अपनी पुत्रियों की शादी करते है ऐसे लोगो के लिए सामूहिक विवाह येाजना बहुत ही अच्छी सिद्ध होगी। एक तरफ उनके पैसे बचेगें और वही उनको लोन लेकर अपनी बेटी की शादी में राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि सामूहिक शादियो के आयेाजन ब्लाक स्तर पर कराये जायेगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों को शासन द्वारा 1 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत हैं जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 60,000 हजार रू खाते के माध्यम से प्रदान किये जा रहे है, इसके साथ 25000 हजार रू0 का सामान दिया जाता है एवं 15000 रुपए खाना आदि व्यवस्था में किया जाता है।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, सचिन यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप तिवारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, खण्ड विकास अधिकारी चकरनगर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *