भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला मुलू बिबौली निवासी जितेंद्र दोहरे के परिजनों में रविवार की सुबह करीब 6 बजे उस समय कोहराम मच गया जब बीते 15 घंटों से घर से अचानक लापता हुए उनके छोटे मंदबुद्धि पुत्र विपिन कुमार 22 वर्ष दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित ग्राम कंधेसी पचार के समीप रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल अवस्था में पड़ा होने की खबर मिली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन गम्भीर घायल विपिन को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने विपिन को सेंफई पीजीआई के लिए रैफर कर दिया।
घायल विपिन के चचेरे भाई विकास दोहरे ने बताया सेंफई के चिकित्सकों ने विपिन के घुटनों से नीचे के दोनों पैर काट कर शरीर से अलग कर दिए हैं।
विकास के अनुसार मंदबुद्धि विपिन बीती शनिवार कि शाम करीब 4 बजे से अचानक घर से लापता हो गया था,परिजन विपिन की खोज बीन में लगे हुए थे तभी पुलिस ने उक्त घटना की सूचना परिजनों को दी।
घटना के बाद से विपिन के पिता जितेंद्र दोहरे,छोटा भाई रामू 17,बहन कु.कल्पना,मां रीना देवी सहित परिजनों कोहराम मचा हुआ है।
ट्रेन की चपेट से मंदबुद्धि युवक के दोनों पैर कटे
