जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलपुर खेड़ा गांव के फ्लाईओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर रविवार की सुबह लगभग छह बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक महिला का शव और पास में पड़ा बैग देखा।लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक आशीष कुमार व यशवीर तोमर ने शव के पास मिले मोबाइल फोन की जांच शुरू की। उसी दौरान फोन पर एक कॉल आई, जिसके आधार पर मृतका की पहचान हो सकी। कॉल करने वाले दीपक निवासी दोदुआ गोपालपुर ने बताया कि मृतका उसकी मौसी 45 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी राजू निवासी ग्राम सायनो जिला भिंड हैं।वह गुड़गांव में अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किराए पर रहती थीं और वहीं एक कंपनी में कार्यरत थीं।दीपक ने बताया कि बहुत पहले से ही मौसी से अनबन के कारण गायत्री देवी हमारे गांव दोदुआ गोपालपुर में अपना खुद का घर बनवाकर रहने लगी थीं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई और जीवकोत्पार्जन के उद्देश्य से गुड़गांव में रह रही थी। यहां गांव में मेरी बेटी के जन्मोत्सव व मूल शांति के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह गुड़गांव के सेक्टर 37 से शनिवार की रात करीब 9 बजे बस में बैठकर निकली थीं। लेकिन रास्ते में उनके साथ क्या हुआ इसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।थानाध्यक्ष कमल भाटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्ट्या मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।
धौलपुर खेड़ा गांव के फ्लाईओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर महिला के शव मिलने मचा हड़कंप
