भरथना सीओ अतुल प्रधान के हुए सेवानिवृत्त

इटावा। पुलिस लाइन सभागार में भरथना सीओ अतुल प्रधान के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने माला और शॉल उड़ाकर एवं घड़ी भेंट कर उन्हें उन्हें विदा किया।
इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने
उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसमें उनकी सेवाओं की सराहना की गई। एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने
भी बुका भेंट कर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया एवं नम आंखों से विदाई दी।
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद आमीन,ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष शेख मोहम्मद नवाब आदि लोगों ने सेवानिवृत्त भरथना सी ओ अतुल प्रधान को माला पहनाकर और शॉल उड़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *