28 वीं पीएसी बटालियन में आयोजित हुआ सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम

इटावा। जनपद इटावा के 28 वीं वाहिनी पीएसी, इटावा में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ओशन द्वारा आयोजित किए गए सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम में पीएसी बटालियन के विभिन्न अधिकारीगणों, मास्टर ट्रेनर्स सहित लगभग 600 प्रशिक्षुओं को सर्पदंश से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देकर प्रशिक्षित किया गया।

जिसमें जनपद इटावा के स्नेक बाइट के मास्टर ट्रेनर, वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने उपस्थित विशाल समूह को “सर्प पहचान,आकस्मिक सर्पदंश उपचार सहित राज्य आपदा के अंतर्गत मिलने वाले 4 लाख रूपये की मुआवजा राशि” की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम के अंत में जीवन और मृत्यु के विषय से जुड़े, राज्य आपदा आधारित विशेष व्याख्यान “लेक्चर ऑफ लाइफ” की मुक्त कंठ से प्रशंसा और सराहना की।
उक्त सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम में संस्था ओशन के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर डॉ पीयूष दीक्षित सहित पीएसी इटावा के स्टाफ से शिविर पाल सुभाष चंद्र एवं कार्यक्रम के संयोजक रहे अमित कुमार मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *