अजय बाथम
इटावा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आगामी इटावा महोत्सव (नुमाइश) को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग में जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। एसएसपी ने दारोगा तन्मय चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें इटावा महोत्सव का प्रभारी नियुक्त किया है।
इटावा महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने तन्मय चौधरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे और आगंतुकों को सुरक्षा का अहसास हो।
ऐतिहासिक इटावा नुमाइश का शुभारंभ 7 दिसंबर से होना सुनिश्चित हुआ है। नुमाइश प्रभारी बनाए जाने के बाद तन्मय चौधरी अब मेला परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालेंगे। प्रशासन ने मेले को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
