इटावा। जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव के तत्वावधान में जीआईसी मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बैटिंग कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में एसएमजीआई (SMGI) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं इटावा क्रिकेट एसोसिएशन (ECA) के अध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि सदर विधायक को शाल, माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नुमाइश कमेटी के जनरल सेक्रेटरी/एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव और जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेन्द सिंह चौहान का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
संयोजक सर्वेश सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर की कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें स्थानीय टीम यूथ क्रिकेट अकादमी और SMGI क्लब के अलावा कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, फिरोजाबाद और लखनऊ की टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
विजेता टीम: ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) नकद एवं ट्रॉफी।
उपविजेता टीम: ₹51,000 नकद।
मैन ऑफ द सीरीज: ₹11,000 की धनराशि।
बेस्ट बॉलर: ₹5,100 की धनराशि व अन्य आकर्षक पुरस्कार।
उद्घाटन के अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, इरशाद मेव, कामिल कुरैशी, हाजी शेख आफताब, रियाज अब्बासी, सुनील कुशवाहा, धर्मेन्द्र यादव, आफताब भाई, शशांक पाठक, गुलजार अहमद गामा, चित्रा परिहार, श्याम चौधरी सहित आयोजक मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
