अनोखे अंदाज में हुआ शिक्षिका का सेवानिवृत्त कार्यक्रम:स्कूल से घर तक बैंड बाजे रथ यात्रा से लेजाया गया

इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम लोकासाई में एक महिला अध्यापक का सेवानिवृत्ति समारोह अनोखे अंदाज में मनाया गया। सेवानिवृत्त अध्यापक रानी देवी के सम्मान में परिवार व ग्रामीणों ने भव्य आयोजन किया, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर परिजनों ने उन्हें विद्यालय से घर तक बैंड-बाजे के साथ रथ पर बैठाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। इसके बाद देवी जागरण का भव्य आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


इस अवसर पर रानी देवी ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने हमेशा विद्यालय के बच्चों को अपने बच्चों की तरह शिक्षा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सफल हैं। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग की सराहना की।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके अपने बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छे पदों पर कार्यरत हैं और उनके पति राजा बाबू डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हैं।


समारोह में उपस्थित लोगों ने रानी देवी के योगदान की सराहना करते हुए उनके सेवानिवृत्ति दिवस को यादगार बना दिया। रानी देवी ने कहा कि इस दिन को वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *