कृषि वैज्ञानिकों से मिलेगा किसानों को उत्तम खेती का ज्ञान

(प्रेम कुमार शाक्य)
जसवंतनगर/इटावा। देश प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री द्वारा विगत दिवस 29 मई को विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत उत्तम खेती के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी कृषि विभागों के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर विशेष किसान सभाओं का आयोजन कर किसानों को उत्तम खेती और वैज्ञानिक खेती करने की मौके पर ही सभी जानकारियां उपलब्ध कराने के तहत जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, दलहन अनुसंधान के वैज्ञानिक भूपेंद्र सिंह चौहान,उद्यान निरीक्षक सुधीर कुमार,सहायक विकास कृषि अधिकारी बलवीर सिंह व सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा आदेश कुमार के अलावा नितेश कुमार, इफको के वैज्ञानिक उमाशंकर, अनूप कुमार आदि कृषि विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने जसवंतनगर विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धौलपुर खेड़ा में किसान सभा का आयोजन कर किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान का महत्व समझते हुए उत्तम और वैज्ञानिक खेती कर अपनी फसलों से अधिक आय बढ़ाने की तकनीकी जानकारियां दी गईं।
किसान सभा के दौरान कृषि अधिकारियों ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मां.शिवराज सिंह द्वारा विगत दिवस 29 मई को किया गया जो आगामी 15 जून तक चलेगा उक्त अभियान के तहत सभी कृषि अधिकारी और वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंच कर किसानों के साथ किसान सभा कर वैज्ञानिक खेती की जानकारियां दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अधिकारी डेढ़ करोड़ से अधिक किसानों से सीधा सम्पर्क कर कृषि संबंधित सभी लाभकारी योजनाओं का भी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।
किसान सभा के दौरान जयवीर, वीरेंद्र, मेघनाथ, रामबिहारी, महेश चंद, मुन्ना लाल, दयाशंकर, राजेश कुमार, प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, सुरेश बाबू, विजय बहादुर, वीरेंद्र सिंह, बाबूराम राजकिशोर सहित आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने अपनी कृषि संबंधित समस्याओं की जानकारी कर विकसित कृषि संकल्प अभियान के महत्व को समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *