ओम नवजीवन हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 700 मरीजों ने उठाया लाभ

इटावा। कचोरा रोड स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर पर 11वें विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। साल के अंत में आयोजित इस शिविर में सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए करीब 700 मरीजों का निशुल्क पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।

​शिविर का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे अस्पताल परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ शिव ओम वर्मा ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि “साल के अंत में इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा लक्ष्य है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।”

​शिविर में मुख्य रूप से शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग और न्यूरोलॉजी से जनरल फिजिशियन संबंधित मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। विशेषज्ञों ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया।

शिशु रोग: डॉ. शिव ओम वर्मा

हड्डी रोग: डॉ. पंकज गुप्ता

स्त्री रोग: डॉ. संजोली वर्मा

न्यूरोलॉजी:डॉ. ए.के मूर्ति

डॉ सुष्मिता उपस्थित रहे।

 

​शिविर की खास बात यह रही कि न केवल पंजीकृत मरीजों, बल्कि ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों और बिना पंजीकरण पहुंचे लोगों का भी निशुल्क इलाज किया गया। सभी मरीजों को अस्पताल की ओर से निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

​शिविर में शामिल मरीजों ने जताई खुशी हॉस्पिटल में शामिल डॉक्टरों की प्रशंसा 

​बड़ी संख्या में पहुंचे गरीब तबके के मरीजों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की। मरीजों का कहना था कि बाजार में दवाइयां और डॉक्टरों की फीस इतनी महंगी है कि वे इलाज कराने में असमर्थ थे, लेकिन यहां उन्हें विशेषज्ञों का परामर्श और दवाएं मुफ्त मिलीं।

​”हमारा उद्देश्य उन मरीजों तक पहुंचना है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी दवाइयां और इलाज नहीं करा पाते। ओम नवजीवन हॉस्पिटल मानवता की सेवा के लिए संकल्पित है।” डॉ शिव ओम वर्मा हॉस्पिटल संचालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *