जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मलाजनी रेलवे ओवरब्रिज के पास अलख सुबह करीब 4 बजे आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर बरसाना मथुरा वृंदावन से अपने घर जिला जालौन जा रहे करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर घने कोहरे के कारण अदृश्यता के चलते अपने आगे जा रहे हैं ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे बने खेतों में जाकर पलट गई।

हादसे और बस पलटने से उसमें सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकारो की आवाज सुनकर आसपास के होटल वाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष कमल भाटी मय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना कर बस में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में अपनी टीम के साथ लग गए। रेस्क्यू के दौरान चार एंबुलेंस के जरिए ट्रैक्टर के चालक परिचालक राजीव कुमार पुत्र राम बिहारी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी मलतीपुर व आशीष कुमार पुत्र राकेश कुमार उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी जिला कानपुर देहात समेत बस श्रद्धालु शरद गुप्ता 45 वर्ष,रेखा 60 वर्ष,ज्योति 45 वर्ष,शीला 60 वर्ष,उषा 65 वर्ष, अवधेश 65 वर्ष,दिलीप कुमार 63 वर्ष,कल्पना 59 वर्ष,सुनीता गुप्ता 58 सभी निवासी माधौगण,कुठोंद, उरई जालौन व बस परिचालक रामनरेश पुत्र जयदयाल उम्र करीब 62 वर्ष निवासी गिरधारीपुरा भरथना इटावा कुल 12 गंभीर घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ पहले से अपनी टीम के साथ मुस्तेद सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने घायलों के पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया। तीन गंभीर घायलों की चिंता जनक हालत देखते हुए राजीव,आशीष, कल्पना को रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी,उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात चीत कर उनका हाल-चाल जाना। डीएम-एसएसपी ने डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। बताया गया है कि सोनू ट्रैवल्स ग्वालियर की प्राइवेट डबल देकर बस से जालौन निवासी बस में सवार सभी श्रद्धालु चार धाम की यात्रा को एक महीने पूर्व निकले थे शुक्रवार को बरसाना वृंदावन मथुरा दर्शन कर रात 11 बजे मथुरा से निकले थे और शनिवार सुबह यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वही कानपुर देहात निवासी राजीव कुमार खेतों की फसल को काटने के लिए प्रयोग में आने वाली नई कटर मशीन भरतपुर राजस्थान से खरीद कर ट्रैक्टर से वापस अपने घर कानपुर देहात जा रहे थे।सुरक्षित सभी श्रद्धालु यात्रियों को प्रशासन पुलिस ने अन्य वाहन से उनको उनके गंतव्य के लिए भेजा। घने कोहरे के कारण घटनास्थल पर हाईवे की सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को निकालने के लिए पुलिस सतर्क रही।हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने खेत में पलटी हुई बस को हाइड्रा मशीन के जरिए बाहर निकाला।
घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा घायलों को बेहतर उपचार और घने कोहरे व भीषण ठंड में सुरक्षित यात्रियों की देखभाल के लिए दिए गए निर्देश पर उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह घटनास्थल और अस्पताल पर लगातार भ्रमणशील रहकर राहत बचाव कार्य व्यवस्था में लग रहे। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष कमल भाटी सिटी इंचार्ज मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ और अस्पताल में केंद्र अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह,नगरपालिका ईओ श्यामबचन सरोज उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी मोर्चा संभाले रहे।दोनों जगह सुरक्षित श्रद्धालु यात्रियों और उनके तीमतदारों के लिए अलाव, कंबल और चाय पान की व्यवस्था की गई।
