संत विवेकानंद के छात्र-छात्राओं ने इटावा प्रदर्शनी महोत्सव 2024-25 में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर किया रिकॉर्ड स्थापित

इटावा – इटावा में लगने वाले इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में संत विवेकानंद के छात्र छात्राओं ने आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों यथा काव्य पाठ, कला कौशल, मिशन शक्ति (गायन), प्रश्नोत्तरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग, विज्ञान प्रदर्शनी, श्लोक पाठ, इटावा टैलेंट शो, फैंसी ड्रेस वेरायटी शो जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग, ग्रुप डांस, एकल बाल नृत्य, घर की बेटियां लक्ष्मी पेंटिंग, पर्यावरण संसद, वाद – विवाद, भाषण, स्थानीय संगीत, समूह गान, कविता पाठ (स्वरचित), करो योग रहो निरोग आदि में प्रतिभाग किया जिसमें संस्था के 160 बच्चो ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया! वैरायटी शो सीनियर ग्रुप डांस में अर्पिता, अनुभि, आशी, श्रृष्टि, नव्या,जोशिका, पाखी, छवि, यांशिका, एकल बाल नृत्य प्रतियोगिता में इतिका मिश्रा, वाद विवाद प्रतियोगिता में अंशिका राठौर, शास्त्रीय नृत्य में विंसी जैन, समूह गान में संचिता, ज़ेबा, यति, तनु, मुस्कान, महिमा, आज्ञा, आरना वर्मा रही! आराध्या, जानवी, शिवांश, प्रियंवदा, अमोघ, वैष्णवी, प्रतीक्षा, शिवी, तेजस, इशिका, अदिति, गुंजन, आशी, अक्षरा, अंशुमन, सानिया, दीपांशी वर्मा, अदिति, प्राची, राजवर्धन, श्रेया, अंशुमन, श्यामला बंसल, विशेष, रिया पाल,अपूर्व,रिया,भाव्या, फागुनी, काव्या,सोनाक्षी, तनिष्क, नमामि, वैष्णवी,, प्रतिभा, सौरभ,भूमि,जानवी,लव माथुर, कृष्णा बघेल, आदि ने शानदार प्रदर्शन किया! इसके साथ-साथ कला कौशल एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा विज्ञान प्रदर्शनी कोलाज प्रदर्शनी में भी कई बच्चों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद ने एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया एवं बच्चों को बताया कि हमें अपने चौमुखी विकास पर ध्यान देना चाहिए सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां मस्तिष्क के लिए एक टॉनिक का काम करती हैं बच्चों को अधिक परिश्रम से पढ़ना चाहिए साथ ही साथ पार्टी उत्तर क्रियाकलापों में भी प्रतिभागी कर अपने तन एवं मां को स्वस्थ रखना चाहिए मोबाइल का प्रयोग बहुत काम करना चाहिए तथा अपना एक लक्ष्य बनाकर परिश्रम के साथ उसे लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए विद्यालय की शिक्षक शिक्षिका प्रियंका गुप्ता आनंद केशव सुजाता सिंह शिल्पी जैन अर्चना गुप्ता मोनिका यादव हरमीन प्रतीक्षा चौधरी गौरव चतुर्वेदी महेंद्र सिंह हिना कौसर निमेष तिवारी संगीत शिक्षक जुबेरी अर्चना कुलश्रेष्ठ आकांक्षा राजावत निवेदिता डॉक्टर हेराल्ड पुष्पेंद्र सिंह सिंगर डीप सिंह दीपिका धर्मेंद्र नरेंद्र त्रिपाठी आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

वहीं संस्था के चेयरमेन डॉक्टर विवेक यादव ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी और कहा कि हमारा विद्यालय छात्र-छात्राओं के संपूर्ण मानसिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलो एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार भाग लेते रहे हैं एवं उच्च कोटि का प्रदर्शन कर हमारे संस्था का नाम रोशन करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *