भाजपा की साजिशों को बेनकाब करेगी कांग्रेस: राशिद

इटावा। शहर कांग्रेस कमेटी की तत्वाधान में शहर अध्यक्ष मो.राशिद के नेतृत्व में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन नई बस्ती स्थित जिन्नातों वाली मस्जिद के पास किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित जनता ने प्रतिभाग कर संविधान को बचाने का संकल्प लिया।
संविधान बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो.राशिद ने कहा कि भारतीय संविधान को मानना और बचाना हर इंसान का कर्तव्य है। भाजपा संविधान को तोड़ने की लगातार साजिश रच रही है लेकिन कांग्रेस भाजपा की साजिशों को बेनकाब कर संविधान की रक्षा करेगी। देश मे रहने वाले हर व्यक्ति को संविधान का सम्मान करना चाहिए। राशिद ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी शहर में मोहल्लों,गली कूंचों और वार्डों में जाकर संविधान के प्रति भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करेगी और भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। संविधान में जनता को यह अधिकार दिया गया है कि वह सरकार बना भी सकती है और सरकार को गिरा भी सकती है। शहर अध्यक्ष कांग्रेस मो.राशिद ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा करने और संविधान के बताए रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भारतीय संविधान का प्रत्येक देशवासी को सम्मान करना चाहिए क्योंकि देश संविधान से ही चलता है और जो संविधान के खिलाफ कदम उठाए जनता को उसका विरोध करना चाहिए। संचालन अवनीश वर्मा ने किया। सम्मेलन के संयोजक सभासद अफजाल वारसी ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। सम्मेलन में कोमल सिंह कुशवाहा, पल्लव दुबे,शौजब रिज़वी, करन सिंह राजपूत, वाचस्पति द्विवेदी,सुनीता कुशवाह,सरला जाटव, सुख दयाल शाक्य,मोहन लाल प्रजापति,अम्बुज चौधरी,श्याम सिंह कुशवाहा,रौनक खान, इकबाल राइन,अजीत जाटव एड.सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *