गोताखोरों को 20 घंटे बाद लापता शिवम का शव नदी से मिला हत्या का आरोप

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी शिवम यादव 22 वर्ष पुत्र अखलेश यादव को रविवार की सुबह करीब 11 बजे तीन-चार नामजद घर से बुलाकर कहीं अपने साथ लगाए थे जिसके कुछ घंटे बाद शाम करीब 4 बजे एक नामजद युवक ने शिवम को ग्राम वैसौली भानपुर के निकट सेंगर नदी में लापता होने की सूचना देकर परिजनों समेत क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों की सूचना पर भरथना तहसीलदार दिलीप सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान,प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीण तैराक युवकों और गोताखोरों की मदद से लापता युवक शिवम की तलास में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया लेकिन रविवार की देर रात्रि तक चले सर्च ऑपरेशन को शिवम का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।


प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में घटना के दूसरे दिन सोमवार की भोर होते ही ग्रामीण तैराक युवकों और गोताखोरों की टीम ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दोनों टीमों के सफल प्रयास से गोताखोरों की टीम ने घटना के दूसरे दिन सोमवार को करीब 20 घंटे बाद लापता शिवम का शव ग्राम वैसौली भानपुर के निकट से गुजरी सेंगर नदी से बरामद कर लिया।
घटना स्थल पर मौजूद मृतक शिवम की बहन कु.शिवानी यादव ने तीन से चार नामजदों पर भाई शिवम को घर से बुलाकर लेजाने और मारपीट कर उसकी हत्या कर नदी में शव फेंक देने का आरोप लगाया है।


मृतक की बहन कु.शिवानी ने बताया कि कस्बा की एक युवती द्वारा उसके भाई शिवम पर मुकद्दमा दर्ज कराया था उक्त मामले में शिवम न्यायालय से जमानत था।
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
भरथना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा है घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है पोस्टमार्टम के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद ही कोई आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *