कर्मचारी नेता राजीव यादव ने यमुना पुल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

इटावा। कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और नगरपालिका परिषद इटावा में कार्यरत कर्मचारी नेता राजीव यादव ने आज यमुना नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजीव यादव बाइक से पुल पर पहुंचे थे और समझाने के बावजूद नहीं माने। उन्होंने नदी में कूदने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में विभिन्न तथ्यों को उन्होंने रखा है जिसके कारण छुबद्ध  होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव, और कोतवाल यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी भी पुल पर जमा हो गए।

उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव ने बताया कि राजीव यादव की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को यमुना नदी में लगाया जा रहा है। हालांकि उनके शव को तलाशने में अभी सफलता नहीं मिली है।

यह खबर उनके राजनीतिक/कर्मचारी पद और आत्महत्या के तरीके को उजागर करती है, साथ ही सुसाइड नोट और प्रशासन की कार्रवाई पर जोर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *