संत विवेकानन्द में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रदर्शनी का एस एस पी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

इटावा – संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित यातायात, जिम्मेदार ड्राइविंग और यातायात के नियमों के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया! प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर्स के माध्यम से इटावा एस एस पी को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की इटावा एस एस पी ने जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि इटावा एस एस पी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि सी ओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह, सी ओ सिटी अभय नारायण राय एवं संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनन्द के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर एवं मालार्पण कर की गई! तत्पश्चात प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने मुख्य अतिथि इटावा एस एस पी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य विशिष्ट अतिथि सी ओ सिटी अभय नारायण राय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया! वही सुदिती ग्लोबल एकेडमी औरैया की चेयरपर्सन नीलम आनंद ने सी ओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहां कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है अनुशासन ही सुरक्षित समाज की नींव है! उन्होंने बच्चों से अनुरोध करते हुए कहा कि जिस तरह आज के समय में सड़कों पर ड्राइविंग के समय ब्लॉग एवं रील बनाने का चलन बढ़ा है उसके चलते दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है! ऐसे में आप युवाओं की अधिक जिम्मेदारी है कि आप लोग सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति अपने एवं अपने परिवार में जागरूकता फैलाए ताकि इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

वहीं सी ओ सिटी अभय नारायण राय ने जागरूकता कार्यक्रम में सरकार के द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में बताते हुए राहवीर योजना के बारे में बताते हुए कहां कि सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को यदि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा जल्द से जल्द उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाता है तो सरकार के द्वारा उसे व्यक्ति को 25 हज़ार रुपए का इनाम दिया जाता है! वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत हिट एंड रन मामले में सरकार के द्वारा घायल व्यक्ति को₹50000 देने का प्रावधान है यदि इस बीच घायल व्यक्ति की मौत हो जाती है तब सरकार के द्वारा ₹2 लाख की आर्थिक मदद भी दी जाती है ऐसे में आप सभी को चाहिए कि इन योजनाओं के बारे में अपने एवं अपने परिवार में इन योजनाओं की चर्चा करें ताकि लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां कि अपने जीवन के मूल्य को समझने की जरूरत है युवा बच्चे नए वाहन को अक्सर तेज गति में चलाते है बहुत युवा रील बनाने के चक्कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है ! आपके मां बाप आपके जीवन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे है उस मेहनत को बेकार न जाने दे! जीवन को बेकार न जाने दे! दुर्घटनाएं तभी कम होगी जब हम खुद जागरूक होगे! अपने मां बाप के सपनों को पूरा करने के लिए आपको सुरक्षित रहना होगा इसके लिए हमें और अपने परिवार को जागरूक करना होगा।

अंत में संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद ने कार्यक्रम में आए हुए सभी मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका जीवन अमूल्य धरोहर है इसे व्यर्थ न जाने दे अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का हम सभी को पालन करना होगा।

आज के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन संगीत शिक्षिका शिल्पी जैन एवं जुबेरी सर के निर्देशन में किया गया! वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कला शिक्षक केशव आनंद एवं पुष्पेंद्र सिंह सेंगर डॉक्टर हेराल्ड मुहम्मद फ़ारिक़ सुजाता मेम का अहम योगदान रहा! कार्यक्रम का सफल संचालन चित्रा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *