इटावा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) के कार्यों में आए क्रांतिकारी बदलावों की बदौलत इटावा डिपो ने समूचे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया है। इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय सेवा प्रबंधक/क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार नागर के कुशल प्रबंधन और उनकी टीम की कड़ी मेहनत को दिया जा रहा है।
सुनील कुमार नागर ने कार्यभार संभालने के बाद कई ऐसे निर्णय लिए जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा। उनके द्वारा लागू किए गए प्रमुख सुधार निम्नलिखित हैं।
सभी महिला परिचालकों को केवल दिन की पाली (ड्यूटी) में तैनात करने के आदेश दिए गए, जिससे उनकी सुरक्षा और पारिवारिक सामंजस्य सुनिश्चित हुआ।
संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया को डिपो स्तर पर ही संपन्न कराया गया, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई और कार्यप्रणाली में तेजी आई।चालकों और परिचालकों की सुविधा को देखते हुए उन्हें उनकी पसंद के रूट या स्थान पर तैनाती देने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।डिपो प्रशासन ने केवल काम पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि कार्मिकों की व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय का ही परिणाम है कि आज इटावा डिपो सेवा और प्रबंधन के मामले में प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए एक मिसाल बन गया है।
अनुबंधित वाहन मालिक व चालक भी उनकी कार्यशैली से संतुष्ट है क्योंकि इससे पूर्व सबंधित अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं करते थे आज उनकी सुनवाई के साथ-साथ उनकी मांगे पूरी हो रही हैं ।
सुनील कुमार नागर की असीम मेहनत और सुधारात्मक कदमों की सराहना करते हुए डिपो के कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
