इटावा।पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय बलराम सिंह यादव के पुत्र और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कुमार यादव ‘गुड्डू’ का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह लगभग 64 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद समेत प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अजय कुमार यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली में उनका उपचार किया जा रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक निवास इटावा लाया गया जिसके बाद बलराम सिंह चौराहा स्थित उनके आवास पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया इसके थोड़ी देर बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव खरगपुर सरैया लेजाया गया जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अजय यादव के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों शीर्ष नेताओं ने स्वर्गीय अजय यादव के पुत्र शार्दुल सिंह यादव से फोन पर वार्ता कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिवार को ठंडस बंधाया।

निधन की सूचना मिलते ही बलराम सिंह यादव चौराहा उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से:
अजंट सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’, पूर्व मंत्री अशोक यादव।
बाबू कुमुदेश चंद्र यादव, उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, आशीष राजपूत, फुरकान अहमद।अरविंद यादव फेरू, कुलदीप गुप्ता संतु, धर्मवीर यादव बिट्टू, सर्वेश शाक्य, प्रवक्ता विक्की गुप्ता।उमेश राजपूत डुल्ले, डॉ. आशीष दीक्षित, रामनाथ यादव, सफी अहमद, प्रवीन कुशवाह, राजकुमार यादव, सीताराम कश्यप, खालिद मुन्ना और रहीसुल हसन अंसारी शामिल रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, अजय धाकरे,बड़ी संख्या भाजपा नेता भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से अनिल यादव, प्रशांत तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मालिखान यादव,प्रेम किशोर द्विवेदी, वाचस्पति द्विवेदी,
उपस्थित नेताओं और समर्थकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
