भरथना,इटावा। भरथना लायन्स क्लब के तत्वाधान् में जोडों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेें करीब एक सैकडा से अधिक पीडितों ने अपने जोडों के दर्द के सम्बन्ध मेें परामर्श लिया।
बीते दिन रविवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित ओम कृष्णा गार्डन मेें लायन्स क्लब भरथना के तत्वाधान् में वरिष्ठ चिकित्सक डा. सौरभ चावला (कानपुर मेडीकल सेण्टर लाजपत नगर, कानपुर) की उपस्थिति में जोडों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्थराईटिस जागरूकता शिविर में करीब एक सैकडा से अधिक पीडितजनों ने परामर्श ली तथा जाँच करायी। इस दौरान सुधा पाण्डेय,जमुनादास लखवानी,अखिलेश पोरवाल,वीरेन्द्र सिंह चौहान,देवेन्द्र चौहान,डा. अभिनव दुबे,अनिल श्रीवास्तव,हाकिम सिंह यादव,रूदपाल सिंह भदौरिया,रामशंकर वर्मा सहित कई लायन बन्धुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
