इटावा करवाखेड़ा।,14 फरवरी 2026 ज्ञानस्थली विद्यालय में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा के पश्चात ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष वाइस चेयरमैन विनीत यादव जी व धर्मपत्नी श्रद्धा यादव ने माॅं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार किया।

कार्यक्रम में उपस्थित बाल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित करते हुए महाशिवरात्रि के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि महाशिवरात्रि हमें संयम, श्रद्धा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व सिखाता है कि सच्ची भक्ति और अच्छे कर्मों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और आत्मशुद्धि का पर्व है। हमें इस दिन भगवान शिव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वे हमें सद्बुद्धि दें और जीवन में सही मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें। तत्पश्चात विद्यालय के किंडरगार्टन सेक्सन के नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं ने शिव-पार्वती के रूप लेकर झांकियां प्रस्तुत की। भूत-प्रेतों के साथ भूतेश की बरात का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी व किंडरगार्टन सेक्सन की मौनी मैम व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर खेल वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
