अबू धाबी ओपन मास्टर्स गेम्स 2026 में चंद्र मोहन तिवारी का जलवा, जीते तीन पदक

भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ चंद्र मोहन तिवारी ने Open Masters Games Abu Dhabi 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 7 से 14 फरवरी 2026 तक United Arab Emirates के अल ऐन स्थित Al Ain Shooting Range में आयोजित की गई।


इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में Norway, Switzerland, Italy, Mongolia सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर अत्यंत उच्च रहा।
तिवारी ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 50 मीटर थ्री पोज़िशन राइफल स्पर्धा में रजत पदक तथा 50 मीटर प्रोन पुरुष वर्ग में भी रजत पदक जीतकर कुल तीन पदक अपने नाम किए।
कड़े मुकाबले के बीच तिवारी ने अपनी तकनीकी दक्षता, मानसिक संतुलन और अनुभव का बेहतरीन परिचय दिया। वर्ष 2026 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीतना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि देश के लिए भी गर्व का विषय है।
यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी यह सफलता निश्चित रूप से युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *