मां ऊषा हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा “नशा मुक्ति भारत अभियान” चला लोगों को किया जागरूक

इटावा। शहर के श्यामनगर स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में मां ऊषा हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा “नशा मुक्ति भारत अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अनुराग दुबे एवं समाजसेवी रामशरण गुप्ता ने भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया और लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए एक बड़ा अभिशाप है, जिसकी चपेट में आज बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आ रहे हैं। इससे दूर रहकर ही एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा के लिए उनको अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी से नशे से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान शहर के कई प्रतिष्ठित लोग एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *