इटावा। शहर के बहुचर्चित आचार्य आदि सागर स्कूल में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ की गई। परीक्षा परिणाम प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय द्वारा प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक सीमा यादव रहीं विद्यालय के प्रबंधक विशुन चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं परम पूज्य तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के पूजन माल्यार्पण के साथ हुई।

मुख्य अतिथि निदेशक सीमा यादव विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक और लगन होना अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्ष भर की मेहनत करने को लेकर उन्होंने सबको बधाई दी। जिन बच्चों के परिणाम अच्छे नहीं आए हैं उनको आगे और मेहनत करने के लिए संदेश दिया।
विद्यालय के सम शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह से विद्यालय के छात्राओं को उच्च शिक्षा देते रहें और विद्यालय का नाम रोशन करने में अपना योगदान प्रदान करते रहें।
विद्यालय में उत्तीर्ण सभी साक्षत्रों के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए उन्होंने कहा हमारे विद्यालय के सभी विद्यार्थी अच्छे-अच्छे पदों पर पहुंचे और स्कूल का नाम रोशन करें।
छात्र छात्राओं द्वारा मोबाइल चलाने को लेकर उन्होंने कहा मोबाइल चलाना यह अपने ऊपर निर्भर करता है कि आप उसका क्या प्रयोग करते हैं बच्चों को हमेशा अच्छे घर के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए मोबाइल से आजकल पढ़ाई भी की जाती है तो हमेशा फायदे के लिए इसका प्रयोग किया जाना चाहिए ना की दुष्प्रयोग के लिए। सोशल मीडिया पर अनउपयोगी साइट्स को नहीं खोलना चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक विशुन चौधरी ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं और उनका उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल, संगीत, विज्ञान एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर आगामी शैक्षणिक सत्र की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जिसने सभी को शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक किया।
