नगर पंचायत के उपचुनाव में हुआ 55% मतदान,5 को आयेगा परिणाम

इटावा। जनपद में इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह दस बजे तक मौसम की खराबी के चलते मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन बाद में मतदाताओं ने उमड़कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। शाम 5 बजे तक कुल 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे मतदान समाप्त हुआ। यह उपचुनाव नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती फूलन देवी के निधन के चलते कराया गया। इस उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत अब मत पेटियों में कैद हो चुकी है। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। एक दिल नगर पंचायत के उपचुनाव में वोटिंग करने वाले 14202 मतदाता है, निर्वाचन आयोग द्वारा 8 मतदान केंद्र बनाए गए जिसके चलते 17 मतदान स्थल थे 4 प्रत्याशियों के बीच मतदान होना था जिसके लिए 19 मतदान पार्टियां बनाई गई थी पूरे मतदान प्रक्रिया के लिए 17 बीएलओ को तैनात किया गया था 1 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी जबकि 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट 1 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 2 संवेदनशील केन्द्रो को भी चुना गया था कुल मिलाकर मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दो मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव और सदर तहसीलदार दिनभर क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *