प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी उनसे बात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

इटावा।उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज इटावा पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। गंगा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में उफान आ गया है, जिससे कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।


बाढ़ के कारण कई गाँवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन लगातार इन गाँवों की निगरानी कर रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।
अपने दौरे के दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने एक गाँव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

 

यमुना व चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के एकदम करीब पहुंच चुका है और लगातार बढ़ भी रहा है। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता,पार्टी पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ भर्थना विधानसभा के चकरनगर ब्लॉक के ग्राम भरेह, हरौली व गढ़ा कासदा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जाकर पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कर अधिकारियों से समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि जहां भी कमियां मिलें, उन्हें तत्काल व्यवस्थित करें। जिला प्रशासन के अधिकारियों को 24 घंटे नदी के बढ़ते जलस्तर की निगरानी करते रहने को कहा साथ ही साथ बाढ़ प्रभावितों को ऊंचे स्थान पर शिफ्ट करते हुए बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके खाने पीने व अन्य जरूरतों की चिंता करने को कहा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,के.के. राज, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व विमल भदौरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, इकदिल पूर्व चेयरमेन सौरभ दीक्षित, लखना चेयरमेन गणेश पोरवल, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, समीर सक्सेना, सत्यम राजपूत, मंडल अध्यक्ष शेखर चौहान, सोनू गौतम, गौरव गुर्जर, रविन्द्र भदौरिया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *