भरथना,इटावा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान,जुपिटर भवन, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भरथना के ग्राम नगला विधी निवासी दिव्यांग इंटरनेशनल एथलेटिक खिलाड़ी अजीत सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में किया सम्मानित किया है।
मुख्यमंत्री योगीआदत्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में अन्य दिव्यांगजनो को भी सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर, दिव्यांगजन विभाग द्वारा अजीत सिंह की उपलब्धियों के आधार पर उन्हें प्रदेश का सर्वोत्तम खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अजित सिंह को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके खेल जीवन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस गरिमामयी समारोह में दिव्यांगजन विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप,लखनऊ क्षेत्र के विधायक,विधान परिषद सदस्य,सांसद तथा चेयरमैन उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक विशेष व प्रेरणादायी बना दिया।
अजित सिंह ने बताया कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयाँ दिलाता रहेगा,साथ ही आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करने के लिए पूर्ण निष्ठा,समर्पण उत्साह के साथ प्रयासरत रहेंगे।
