सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार और सड़क पार कर रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मैनपुरी जिले के मीठेपुर निवासी सौरभ चरण पुत्र प्रेमचंद इटावा से वापस अपने घर लौट रहा था।भावलपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर उक्त गांव निवासी सोनू पुत्र रामसिंह सड़क पार कर रहा था। तभी सड़क दुर्घटना हो गई। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसी दौरान गश्त पर निकले थानाध्यक्ष कमल भाटी की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर कांस्टेबल अवनीश कुमार और तरुण कुमार की मदद से घायलों को पुलिस जीप से सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों गंभीर घायलों का इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *