समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में किए फल वितरित

इटावा। समाजसेवी स्व.नीरज दुबे (जिला मलेरिया अधिकारी) की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए शांति हवन का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ हनुमान मन्दिर पक्का तालाब इटावा पर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हवन पूजन के सरोज वृद्ध आश्रम विष्णुपुरम कालोनी महेरा चुंगी इटावा व जिला अस्पताल में वृद्ध जनों एवं मरीजों को मिठाई व फल वितरित किये। इस मौके पर श्री नीरज दुबे का पुत्र प्रज्जुल दुबे,ओम दुबे, राजेंद्र दुबे, अनिल शुक्ला, शिवहरि दीक्षित, गोविंद माधव शुक्ला, डॉ.जयकिशन तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष आदित्य उर्फ बंटी बाजपेयी, परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, मनीष उपाध्याय जसबंतनगर, प्रशांत तिवारी, संजय शर्मा, मयंक विधौलिया, दीपक पंडित, शिवाकांत चौधरी, राज कुमार मिश्रा, श्याम शर्मा उर्फ दादा, रोहित चौधरी, अनय बाजपेयी, संजीव दीक्षित, मनोज तिवारी, मनीष दीक्षित, अमित दीक्षित, क्षत्रिय महासभा की जिलाध्यक्ष महिला सभा शोभा चौहान, अक्षय सिंह एड., विकास वर्मा, रणवीर सिंह एड. आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *