इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन विस्तार के क्रम में मंगलवार को महिला मोर्चा की जिला इकाई की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मंजू पांडे को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष और ममता दुबे को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डी बाजपेई को उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में अन्य मनोनयन इस प्रकार
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।उपाध्यक्ष: ज्योति पालीवाल, मांडवी तिवारी और कल्पना मिश्रा।कोषाध्यक्ष: सीमा पांडे।मंत्री: लक्ष्मी नारायण, कंचन कुशवाहा, मिथिलेश राजावत और शिवानी तिवारी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। गोरखनाथ वर्मा, राजीव शुक्ला, जयप्रकाश जैन, संतोष सोनी, रिंकू यादव, गोविंद दुबे, मुकेश गुप्ता, तेजपाल राजपूत और सुशील यादव सहित अन्य व्यापारियों ने सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा के गठन से व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन की शक्ति में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
व्यापार मंडल का विस्तार कर महिला मोर्चा की नई टीम घोषित गई।नवनियुक्त मंजू पांडे जिलाध्यक्ष और ममता दुबे बनीं जिला महामंत्री। वरिष्ठ नेता गुड्डी बाजपेयी को मिला प्रदेश मंत्री का दायित्व।
