इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, इटावा में अध्ययनरत् बी. फार्म के षष्टम् सेमेस्टर के छात्रों ने एक बार फिर अपने शानदार परिणाम से अपनी श्रेष्ठता साबित की। संस्था के डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि ए.के.टी.यू. लखनऊ द्वारा घोषित बी. फार्म षष्टम् सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।
बी. फार्म षष्टम् सेमेस्टर में ईशा कुमारी ने 80.11 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, वर्षा राठौर ने 77.88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, दिशा यादव ने 77.76 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, अभिनव ओझा ने 77.29 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, अंजली भदौरिया ने 76.35 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् एवं रितिका ने 75.29 एवं शैल्वी ने 75.29 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से षष्टम् स्थान प्राप्त किया।
सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा. विवेक यादव ने इस शानदार परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा व समस्त स्टाफ को बधाई दी एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एस.एम.जी.आई. के बी. फार्म में ईशा कुमारी रही टॉपर
